9 अगस्त मंगलवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Advertisement
Spread Information

9 अगस्त मंगलवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

पी टी नेटवर्क

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान तहत बठिंडा में 75 फीट लम्बा तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा व बठिंडावासियों द्वारा पद यात्रा 9 अगस्त को दोपहर साढ़े 3 बजे शहीद भगत सिंह चौक से निकाली जाएगी। जिसके चलते भाजपा युवा मोर्चा द्वारा घर घर जा कर तिरंगा वितरण भी किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोग 13 से 15 अगस्त के दरमियान घरों पर तिरंगा लगाने को उत्सुक है। घर घर तिरंगा विरतण के दौरान उन्हें लोगो का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग घरों व दुकानों के लिए तिरंगा ले रहे हैं। सुखपाल सरां ने बताया कि 9 अगस्त को निकलने वाली 75 फीट तिरंगे के साथ यात्रा शहीदों की प्रतिमाओं को पुष्प अर्पण करके शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई फायर ब्रिग्रेड चौक पर सम्पन्न होगी। जिसमें युवा मोर्चा की टीम के सदस्य व मार्शल आर्ट ट्रेनर अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। वहीं पाइप बैंड तिरंगा यात्रा की शान बढ़ाएगा।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की आजादी के लिए शहीद हुए अमर बलिदानियों को नमन करने अवश्य पहुंचे। अगर किसी को तिरंगा घर के लिए चाहिए तो वो किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं या डाकघर से ले सकते है। युवा मोर्चा के महामंत्री गगन गोयल व संजीव डागर ने कहा कि तिरंगे को हम कहीं भी फहरा सकते है । और प्रत्येक नागरिक अपना फर्ज समझ कर तिरंगा लहराए। इस मौके पर युवा मोर्चा स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रिंस मोयल, सूरज उपस्थित थे।


Spread Information
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top