फाजिल्का में महिलाओं द्वारा चलाए गए 8 गुलाबी बूथ ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Spread Information

फाजिल्का में महिलाओं द्वारा चलाए गए 8 गुलाबी बूथ ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश


बिट्टू जलालाबादी,फाजिल्का, 20 फरवरी 2022
फाजिल्का जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दो दो की दर से कुल आठ गुलाबी बूथ बनाए गए थे, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं थीं जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
यह जानकारी देते हुए आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती बबीता क्लेर ने बताया कि इन बूथों को विशेष रूप से गुलाबी रंग से सजाया गया है और महिला मतदाताओं के लिए मेहंदी स्टाल, सेल्फी प्वाइंट और रंगोली आदि का निर्माण किया गया था।
इन बूथों पर आने वाले मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं ने चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की। इन बूथों पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं की पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। यहां स्थापित मेहंदी स्टाल पर बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने मेहंदी लगाकर अपने हाथों पर मेहंदी से मतदाता जागरूकता का नारा दियाा। इन बूथों पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं की पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।


Spread Information

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top